1st March 2021 का करेंट अफेयर्स है,

1. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UN Population Fund - UNFPA) ने किस मॉडल को अपना गुडविल एम्बेसडर नियुक्‍त किया है?

a. नतालिया वोडियानोवा
b. लेडी गागा
c. निताशा जुगोजी
d. मारिया शारपोवा


Answer: a. नतालिया वोडियानोवा


- रूसी सुपर मॉडल और समाजसेवी नतालिया वोडियानोवा यू.एन. जनसंख्या कोष के लिए एक प्रचारक होगी। - यूएनएफपीए के कार्यकारी निदेशक नतालिया कनेम ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
- वह महिलाओं और लड़कियों के यौन और प्रजनन अधिकारों को बढ़ावा देने और छेड़छाड़ से निपटने के लिए बनी संस्था के लिए संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एम्बेसडर बनाई गई हैं।
- वह संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UN Population Fund) की प्रचारक होंगी, जिसे अब संयुक्त राष्ट्र की यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी कहती है (UN"s sexual and reproductive health agency), और जिसे UNFPA कहा जाता है।

कौन भारतीय रह चुके हैं गुडविल एंबेसडर
2005 : अमिताभ बच्‍चन
2016 : प्रियंका चोपड़ा

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ( United Nations Population Fund)
- UNFPA संयुक्त राष्ट्र की यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी है।
- इसे वर्ष 1967 में ट्रस्ट फंड के रूप में स्थापित किया गया था, इसका परिचालन वर्ष 1969 में शुरू हुआ।
- वर्ष 1987 में इसे आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष नाम दिया गया।
- हालाँकि, इसका संक्षिप्त नाम UNFPA (जनसंख्या गतिविधियों के लिये संयुक्त राष्ट्र कोष) को भी बरकरार रखा गया।
- UNFPA के चार्टर (जनादेश) संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (Economic and Social Council- ECOSOC) द्वारा स्थापित किया गया है।
- यह संयुक्त राष्ट्र महासभा का एक सहायक अंग है।
- UNFPA पूरी तरह से अनुदान देने वाली सरकारों, अंतर-सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्रों, संस्थानों और व्यैक्तिक स्वैच्छिक योगदान द्वारा समर्थित है, न कि संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट द्वारा।
- UNFPA प्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य पर सतत् विकास लक्ष्य नंबर 3, शिक्षा पर लक्ष्य 4 और लिंग समानता पर लक्ष्य 5 के संबंध में कार्य करता है।

UNFPA का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, (संयुक्त राज्य अमेरिका)

-----------


2. तीनों सेनाओं के लिए कितनी रकम के हथियार, टैंक, वाहन खरीद के प्रस्‍तावों को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने फरवरी 2021 में मंजूरी दी?

a. 10,700 करोड़ रुपए
b. 12,700 करोड़ रुपए
c. 13,700 करोड़ रुपए
d. 15,700 करोड़ रुपए


Answer: c. 13,700 करोड़ रुपए


- इसके तहत 118 अर्जुन टैंक, 3000 से अधिक बख्तरबंद गाड़ियों, नाग मिसाइल समेत अलग-अलग विभिन्न हथियारों और उपकरणों की खरीद होगी।
- इसमें 13,700 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

नाग मिसाइल
- यह तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है।
- इस मिसाइल में शीर्ष हमले की क्षमता है, जिसके कारण यह दिन में और रात के समय में दुश्मन के सभी ज्ञात टैंकों को प्रभावी ढंग से नष्ट कर सकती है।
- नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का अंतिम परीक्षण अक्टूबर 2020 में किया गया था और अब यह मिसाइल भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है।

Defence Acquisition Council-DAC
- सशस्त्र बलों की स्वीकृत आवश्यकताओं की शीघ्र ख़रीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2001 में रक्षा अधिग्रहण परिषद की स्थापना की गई थी।
- DAC की अध्यक्षता रक्षा मंत्री द्वारा की जाती है।
- DAC, अधिग्रहण संबंधी मामलों पर निर्णय लेने वाली रक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च संस्था है।
- इसे करगिल वॉर (1990) के बाद ग्रुप ऑफ मिनिस्‍टर्स के रेकोमेंडेशन गठित किया गया था।

----------


Pharmacy क्या है और B Pharma और D Pharma में क्या अन्तर है?

गुरु पूर्णिमा क्या है- Guru purnima kya hota hai


3. रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने सेना के लिए 118 अर्जुन मार्क 1A (अल्‍फा) टैंकों के अधिग्रहण को मंजूरी फरवरी 2021 को दी है, इसकी लागत बताएं?

a. 6,000 करोड़
b. 7,000 करोड़
c. 8,000 करोड़
d. 9,000 करोड़


Answer: a. 6,000 करोड़


- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (defence Acquisition Council) की बैठक में यह फैसला हुआ।
- भारत में निर्मित है। यह पिछले अर्जुन मार्क 1 टैंक का उन्‍नत संस्‍करण है।
- भारत के पास इसी श्रृंखला का अर्जुन एमके 2 टैंक भी है।
- पिछले दिनों पीएम मोदी ने चेन्‍नई में सेना प्रमुख नरवणे को अर्जुन मार्क 1 ए सौंपा था।
- मोदी ने कहा कि यह भारत की एकजुट भावना का प्रतीक भी है, क्‍योंकि दक्षिण भारत में निर्मित बख्‍तरबंद वाहन देश की उत्‍तरी सीमाओं की सुरक्षा करेंगे।

अर्जुन मार्क 1A (अल्‍फा) टैंक
- अर्जुन एमके 1ए में 14 बड़े बदलाव किए गए हैं।
- तेजी से लक्ष्‍य का पीछा करके हमला करने में सक्षम है।
- इसमें रात या दिन और हर मौसम में लक्ष्‍य पर निशाना लगाने की क्षमता है।
- इसका डिजाइन के मुताबिक इसमें मिसाइल दागने की क्षमता भी डाली जा सकती है। इसपर परीक्षण किया जा रहा है।
- खास बात है कि इसमें इस्‍तेमाल 54.3 प्रतिशत उपकरण स्‍वदेशी हैं। जबकि पिछले संस्‍करण में ये 41 प्रतिशत था।
- इसमें ट्रांसमिशन क्षमता पिछले संस्‍करण से बेहतर है।
- यह ग्रेनेड और मिसाइलों के हमले ज्‍यादा मजबूती से झेल सकता है।
- रासायनिक हमले से बचाने के लिए खास सेंसर लगाए गए हैं।
- इसमें लगे इक्‍यूपमेंट एंटी टैंक हथियारों से सुरक्षा देता है।
- इसका लेजर वार्निंग सिस्‍टम पता लगा लेता है कि कहां से और किस तरह की वार्निंग या चेतावनी आ रही है। कहां से हमला हो सकता है।
- अर्जुन टैंक युद्ध के मैदान में बिछाई गई माइंस से बचते हुए आसानी से आगे बढ़ने में सक्षम है।
- इसमें रिमोट कंट्रोल वेपन सिस्‍टम और एडवांस्‍ड लैंड नेविगेशन सिस्‍टम भी लगा है।
- इसमें खास तकनीक से युक्‍त गोला-बारूद है, जो कम समय में दुश्‍मन पर सटीक निशाना लगाने में मददगार है।
- इसमें 120 एमएम कैलिबर की स्‍वदेशी रायफल गन है।
- इसमें दृष्‍यता स्‍थ‍िर करने के लिए इक्‍यूपमेंट है, जो हर तरह की रोशनी में काम करती है।
- इसमें मशनीगन, एंटी एयरक्राफ्ट मशनीगन भी हैं।
- इसमें रात में देखने की क्षमता है।
- यह रोड पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकता है। हालांकि युद्ध के क्षेत्र में रफ्तार कम होती है।
- डीआरडीओ ने 1972 में अर्जुन टैंक के निर्माण का काम शुरू किया था।
- यह टैंक 68 टन का है।
- उत्‍पादन की शुरुआत 1996 में हुई थी।
- वर्ष 2004 में 124 टैंकों की रेजिमेंट शामिल की जा चुकी हैं।
- यह पश्चिमी रेगिस्‍तान में तैनात है।
- लेकिन नई जरूरतों को देखते हुए सेना ने इसमें कुछ सुधार की बात कही थी।
- इसके बाद डीआरडीओ ने उन्‍नत संस्‍करण तैयार किया।
- अब सेना में शामिल किए जा रहे 118 नए अर्जुन एमके 1ए टैंक ज्‍यादा मारक क्षमता वाले हैं।
- इन्‍हें 2012 में मंजूरी दी गई थी, लेकिन सेना ने इसकी मारक क्षमता सहित कई तरह के सुधार का सुझाव दिया था। इसके बाद इसमें सुधार किए गए हैं।
- इस बीच सेना ने 2015 में रूस से 14 हजार करोड़ रुपए में मध्‍यम वजन के 464 टी-90 टैंक भी खरीदे थे।
- भारत के पास अधिकतर रूस निर्मित टी-72 और टी-90 टैंक मौजूद हैं।
- लद्दाख जैसे ऊंचाई वाली जगह पर कम वजन के 40 टन के टैंक चाहिए।

----------


4. बर्ड फ्लू के वायरस से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला (H5N8 वायरस) किस देश में मिला है?

a. भारत
b. चीन
c. जापान
d. रूस


Answer: d. रूस


- रूस में बर्ड फ्लू से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है, WHO ने भी फरवरी 2021 में इसकी पुष्टि की है।
- रूस के वेक्टर रिसर्च सेंटर ने कहा है कि उनके देश में सात लोगों में H5N8 वायरस का संक्रमण मिला है, ये सभी लोग एक ही पोल्ट्री फॉर्म में काम करते थे।
- रूस के साथ ही कई अन्‍य देशों में यह वायरस (H5N8 strain) अभी तक सिर्फ पॉल्ट्री में पाया गया था।
- यह पहली बार है जब इस वायरस को इंसान में पाया गया है।

H5N8 वायरस-
- H5N8 वायरस स्ट्रेन इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक प्रकार है जो पक्षियों और मुर्गी में फ्लू में पाया जाता है।
- इससे लोगों को कम खतरा है, लेकिन यह पक्षियों के लिए घातक है।
- जनवरी 2021 में यह वायरस भारत के कई राज्यों में तेजी से फैला था।
- राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौवों में भी पाया गया था।
- बर्ड फ्लू फैलाने के लिए कई वायरस जिम्मेदार होते हैं।
- H5N1, H7N9 और H9N2 को खतरनाक माना जाता है क्योंकि यही वायरस इंसानों में बर्ड फ्लू के संवाहक के तौर पर काम करता है।
- मानवों में बर्ड फ्लू के संक्रमण का पहला मामला वर्ष 1997 में आया था जब हॉन्ग-कान्ग में मुर्गियों से एक शख्स में यह वायरस फैला था।

बर्ड फ्लू के लक्षण
- बर्ड फ्लू एक खास तरह का श्वास रोग होता है यह रोग इतना खतरनाक होता है कि इससे संक्रमित व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
- गले में खराश, खांसी, निमोनिया, बुखार, मांसपेशियों में दर्द देखने को मिलते हैं।
- बर्ड फ्लू से बचने के लिए मरे हुए और संक्रमित पक्षियों से दूर रहे और जिन लोगों को यह रोग हुआ है उनसे भी थोड़ी दूरी बना कर रखें।

-----------


आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) कैसे बने और इसमें कितने पेपर होते हैं? 

20 पहेलियां हिंदी में उतर के साथ- With 20 Puzzles in Hindi


5. OLX Autos के नए ग्लोबल मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे बनाया गया है?

a. राजेंद्र सच्‍चर
b. शांतनु मिश्रा
c. गौतम ठाकुर
d. मनोज मित्‍तल


Answer: c. गौतम ठाकुर


- अपने इस नए पद पर वह एशिया, अफ्रीका, लाटम और संयुक्त राज्य अमेरिका में 4,000 से अधिक कर्मचारियों के कार्यबल के साथ संगठन का नेतृत्व करेंगे।
- OLXGroup ने 15 मार्च, 2021 से ग्लोबल सीईओ के रूप में गौतम ठाकर की नियुक्ति प्रभावी होने की घोषणा की है।
- 15 मार्च से गौतम ठाकर, भारत के बाहर स्थित ओएलएक्स ऑटो के वैश्विक परिचालन का प्रबंधन करेंगे।

OLXGroup का मुख्यालय- एम्स्टर्डम, नीदरलैंड

----------


6. विश्व NGO दिवस (World NGO Day) कब मनाया जाता है?

a. 28 फरवरी
b. 27 फरवरी
c. 26 फरवरी
d. 25 फरवरी


Answer: b. 27 फरवरी


- विश्व एनजीओ दिवस का उद्देश्य लोगों को NGO (चैरिटी, एनपीओ, सीएसओ) के अन्दर और अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।
- विश्व एनजीओ दिवस को उद्देश्य दुनिया भर के कई गैर सरकारी संगठनों और उनके पीछे के लोगों को सहयोग करना है।
- विश्व एनजीओ दिवस दुनिया भर के गैर-सरकारी संगठनों के लिए एक दूसरे के साथ जानकारी और अनुभव साझा करने का दिन है।
- 12 सदस्य देशों ने मिलकर (बेलारूस, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, आइसलैंड, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, रूस, नॉर्वे और स्वीडन) इस दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी और घोषित किया गया।
- इस दिन को पहली बार 2014 में संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा मनाया गया था।

----------


7. मलयाली कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का निधन 25 फरवरी 2021 को हो गया, उन्‍हें कौन सा सम्‍मान मिला था?

a. पदम भूषण
b. पदम विभूषण
c. पद्मश्री
d. साहित्‍य सम्‍मान


Answer: c. पद्मश्री


- उनकी उम्र 81 वर्ष थी।
- वह मलयालम भाषा के लोकप्रिय कवि थे और उनका जन्‍म केरल के पत्तनमत्तिट्टा जिले में हुआ था।
- वर्ष 2014 में उन्‍हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें केरल साहित्य अकादमी सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
- उनकी कुछ महत्वपूर्ण कृतियों में स्वातंधरते - कुरीच उरु गीतम, भूमिगीतांजल, इंडिया एन्ना विक्रम, अपराजिता, अरण्यकम हैं।

----------


8. संत रविदास जयंती वर्ष 2021 में कब मनाई गई?

a. 27 फरवरी
b. 28 फरवरी
c. 26 फरवरी
d. 24 फरवरी


Answer: a. 27 फरवरी


- माघ पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती मनाई जाती है. इस बार रविदास जयंती 27 फरवरी को मनाई गई।
- संत रविदास जी को संत रैदास और भगत रविदास जी के नाम से भी जाना जाता है।
- गुरु रविदास को उत्तर भारत में जाति व्यवस्था के उन्मूलन के प्रयासों के लिए जाना जाता है।
- समाज में फैले भेद-भाव, छुआछूत का वह जमकर विरोध करते थे।
- वे संत कबीरदास के समकालीन हैं जबकि मीराबाई उनकी शिष्या थीं।
- रविदास की 40 कविताएँ सिख धर्म के पवित्र आदि ग्रंथ में शामिल हैं।
- गुरु रविदास भक्ति आंदोलन के एक भारतीय कवि-संत थे।
- उन्होंने 15वीं से 16वीं शताब्दी में रविदासिया धर्म की स्थापना की।
- उनका राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के क्षेत्र में एक गुरु के रूप में सम्मान है। वह एक समाज सुधारक और आध्यात्मिक संत थे।

-----------


9. तीन संस्थानों के वैज्ञानिकों के एक समूह ने अल्पाइन पौधे की एक नई प्रजाति (क्रेमनथोडियम इंडिकॉम) की खोज की है, ये किस राज्‍य में पाया गया है?

a. हिमाचल प्रदेश
b. अरुणाचल प्रदेश
c. ओडिशा
d. उत्‍तराखंड


Answer: b. अरुणाचल प्रदेश


- 23 फरवरी 2021 को 'जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल डाइवर्सिटी' में प्रकाशित एक पत्र के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में अल्पाइन संयंत्र की एक नई प्रजाति देश के तीन संस्थानों के वैज्ञानिकों के एक समूह ने खोजी है।
- नई प्रजाति हिमालयन सूरजमुखी के परिवार से संबंधित है, जो उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के साथी लोबसांग ताशी थुंगन है, जो टीम के सदस्य हैं।
- उन्होंने कहा कि इसे क्रेमनथोडियम इंडिकॉम के नाम से जाना जाता है, और पौधे की प्रजातियां जो आमतौर पर जुलाई से अगस्त तक फूल होती हैं, तवांग जिले के पेंगा-टेंग त्सो झील के लिए स्थानिक है, जहां यह पता चला था।
- टीम में दो अन्य वैज्ञानिक असम के गोलपारा कॉलेज में वनस्पति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर दीपांकर बोराह और बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (बीएसआई) के वैज्ञानिक राजीव कुमार सिंह हैं।
- लोबसांग ताशी ने कहा, "अल्पाइन पौधे की प्रजाति को आईयूसीएन दिशानिर्देशों के अनुसार गंभीर रूप से लुप्तप्राय माना जाता है।
- अल्पाइन पौधे शुष्कता, कम तापमान, हवा, सूखा, पराबैंगनी विकिरण, खराब पोषण के लिए अनुकूलित होते हैं।
- तवांग जिला अरुणाचल प्रदेश के 16 प्रशासनिक जिलों में सबसे छोटा है।

अरुणाचल प्रदेश
सीएम - पेमा खांडू
गवर्नर - बीडी मिश्रा
राजधानी - ईटानगर

-----------


10. किस राज्‍य ने फरवरी 2021 में सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध, व्यापार, वाणिज्य उत्पादन प्रदाय एवं वितरण विनियमन) संशोधन अधिनियम 2020-21 को मंजूर कर हुक्‍का बार पर प्रतिबंध लगा दिया?

a. झारखंड
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश


Answer: a. झारखंड


- झारखंड की कैबिनेट में सर्वसम्मति से इसको लेकर फैसला लिया गया।
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में हुक्का बार सहित सिगरेट और तंबाकू उत्पाद के बिक्री पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
- यही नहीं सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू या सिगरेट को बेचना और खरीदना भी अब गैरकानूनी होगा।
- अधिनियम में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पाद के सेवन पर दंड की रकम बढ़ाकर 200 से 1,000 रुपये कर दिया गया है।
- खुले सिगरेट की बिक्री पर पाबंदी लगाने के अलावा स्कूल, अस्पताल, कोर्ट , धार्मिक स्थल के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू व उसके उत्पाद की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है।

तीन साल की सजा का प्रवधान
- यदि कोई व्यक्ति हुक्का बार चलाते हुए पकड़ा गया तो उसे अधिकतम तीन साल की सजा या एक लाख रुपये जुर्माना भरना होगा।
- कोई भी व्यक्ति तंबाकू उत्पाद का सेवन सार्वजनिक स्थानों पर नहीं करेगा।
- 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों को तंबाकू उत्पाद खरीदने पर रोक लगा दी है।

झारखंड की राजधानी- रांची
सीएम - हेमंत सोरेन
राज्‍यपाल- द्रौपदी मुर्मू

------------


MBA करने की पूरी जानकारीभारत में जज कैसे बनते है- How To Become A Judge In India



11. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में दूसरा खेलो इंडिया विंटर गेम्स 25 फरवरी 2021 से शुरू हुआ, इसमें कितने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी शामिल हुए?

a. 22 राज्य व UT
b. 27 राज्य व UT
c. 21 राज्य व UT
d. 28 राज्य व UT


Answer: b. 27 राज्य


- 2 मार्च तक चलने वाले इन गेम्स में 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
- खेलमंत्री किरण रिजिजू एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद रहे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन गेम्स का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।
- गेम्स में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, मप्र, आंध्र प्रदेश, उप्र, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, लक्षदीप के खिलाड़ी शामिल हैं।
- खेलो इंडिया का पिछला सीजन भी गुलमर्ग में हुआ था, जिसमें जम्मू-कश्मीर 26 गोल्ड सहित 76 मेडल लेकर टॉप पर रहा था।

ये 14 खेल होंगे-
- लेंगेस्प्रिंट, स्पीड स्केटिंग, आइस हॉकी, फिगर, स्की माउंटेनियरिंग, स्केटिंग, आइस स्टॉक, स्नो-शू, क्रॉस कंट्री, जाइंट स्लैलम, स्नो बोर्डिंग, वर्टिकल रेस, लॉन्ग डिस्टेंस रनिंग, स्कीइंग, नॉर्डिक स्की।

------------


12. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) कब मनाया जाता है?

a. 26 फरवरी
b. 27 फरवरी
c. 28 फरवरी
d. 1 मार्च


Answer: c. 28 फरवरी


- इस दिन, सर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
- भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (NSD) के रूप में नामित किया था.
- वर्ष 2021 की थीम - "फ्यूचर ऑफ एसटीआई: इम्पैक्ट ऑन एजुकेशन स्किल्स एंड वर्क (Future of STI-  Impact on Education Skills and Work)"

रमन प्रभाव क्या है?
- जब प्रकाश की किरणें किसी जगह से गुजरती हैं तो उनमें से ज्‍यादातर की वेवलेंथ एक समान ही रहती है.
- लेकिन कहीं कहीं पर इसमें बदलाव नजर आता है.
- यह बदलाव उसके अंदर मौजूद अणुओं की सरंचना के बारे में बताता है.
- इन किरणों की वेवलेंथ में ये बदलाव उनकी ऊर्जा में परिवर्तन के कारण होता है.
- ऊर्जा में बढ़ोतरी हो जाने से तरंग की लंबाई कम हो जाती है और ऊर्जा में कमी आने से तरंग की लंबाई बढ़ जाती है.
- सीवी रमन के शोध को आज भी विज्ञान की कसौटी पर खरा माना जाता रहा है.
- भारत के पहले अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान ने जब चांद पर पानी होने की घोषणा की, तो इसके पीछे भी रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का ही कमाल था.
- इसके अलावा फोरेंसिक साइंस में भी रमन इफेक्‍ट का इस्‍तेमाल हो रहा है.
- उनके इस शोध के जरिये यह जानना आसान हो गया था कि कौन सी घटना कब हुई है.
- इसके चलते बैक्टीरिया, रासायनिक प्रदूषण और विस्फोटक चीजों का पता आसानी से चल जाता है.
- उनके शोध से पता चलता है कि समुद्री जल का रंग नीला क्यों दिखता है.
- सीवी रमन ने इसकी खोज इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस, कोलकाता की प्रयोगशाला में काम करने के दौरान की थी.



More Information:-


1. Pharmacy क्या है और B Pharma और D Pharma में क्या अन्तर है?

2. 20 पहेलियां हिंदी में उतर के साथ- With 20 Puzzles in Hindi

3. शरीर को स्वस्थ कैसे रखें स्वस्थ रहने के 10 Easy Tips

4. पढ़ते समय नींद को कैसे भगाऐं | How to avoid sleep while studying

5. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्‍या है - What is Computer Programming