हर विद्यार्थी की चाहत होती है कि वह अपने फील्ड में अच्छा करें, वह अपनी क्लास में अच्छा करें जिससे उसका प्रदर्शन बेहतर बने और क्लास में उच्च रैंक प्राप्त करें यानि क्लास टॉपर बने। Know here BOARD CLASS ME
टॉपर कैसे बनाते हैं
जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आ रहा है, कई विद्यार्थियों के चेहरे से खुशी अलग हो रही है। इसके पीछे का सही बात यही है कि वो अपनी कक्षा में अच्छा करना चाहते हैं, अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहते हैं लेकिन एक प्रभावी शेड्यूल ना बना पाने के कारण वो बेहतर नहीं कर पा रहे हैं।
छात्र की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस पोस्ट में मैं उन सभी टॉपिक्स को क्लियर करूंगा जो आपको पढ़ाई करने से रोकते है, साथ ही उन टिप्स को बताऊंगा जो आपको अपनी कक्षा का, अपने बोर्ड कक्षा का टॉपर बना देंगे।
बहुत से कारण होते है जिनकी वजह से एक विद्यार्थी कक्षा में अच्छी रैंक प्राप्त नहीं कर पाता है। इन कारणों में मुख्य रूप से ये कारण सम्मिलित हो सकते है जैसे कि मोबाइल का एडिक्शन, कोर्स का समय पर पूरा न कर पाना, पढ़ाई के लिए अत्यधिक तनाव लेना इत्यादि।
आज हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानेंगे जो एक विद्यार्थी को अपने विद्यार्थी जीवन में जरूर अपनाने चाहिए। यह टिप्स विद्यार्थी को आदर्श विद्यार्थी बनने को प्रेरित करेंगे तथा उसकी विद्यार्थी लाइफ में एक मोटिवेशनल स्तंभ के रूप में उभरेंगे।
हम जानेंगे कि किस प्रकार आप अपने शेड्यूल में परिवर्तन कर, अपनी आदतों में परिवर्तन कर तथा अपने दैनिक क्रियाओं में परिवर्तन कर आप अपनी क्लास में टॉपर बन सकते है।
बोर्ड क्लास में टॉप कैसे करते है – How to Become Board Class Topper
दोस्तों टॉपर बनना कोई मुश्किल काम नहीं है। ऐसी बात नहीं है कि टॉपर बनने वाला आसमान से टपकता है। टॉपर वही लोग बनते हैं जो हमारे बीच में होते हैं, हमारे जैसे ही क्रियाएं करते हैं लेकिन परिणाम आने पर हमसे आगे निकल जाते हैं।
आपको अपनी क्लास में टॉपर बनने के लिए सिर्फ और सिर्फ एक चीज की जरूरत है और वो है खुद को सेल्फ मोटिवेट करना कि मैं टॉपर हूं और टॉपर बनूंगा। साथ ही इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानेंगे जो आपकी विद्यार्थी लाइफ में बहुत जरूरी है।
हम इस पोस्ट में जानेंगे कि एक टॉपर विद्यार्थी किस प्रकार से स्टडी करता है, वह किस प्रकार से अपनी सभी विषयों की स्टडी को मेंटेन करता है और किस प्रकार हुआ क्लास में अच्छी पोजीशन बनाए रखता है।
चलिए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपको अपनी क्लास का टॉपर बना देंगे – बोर्ड क्लास में टॉप कैसे करते है
1. हमेशा खुद पर विश्वास रखें कि जो आप कर रहे हैं, अच्छा कर रहे है और इसका परिणाम बेहतर होगा।
2. अपनी स्टडी लाइफ को हमेशा मेंटेन करते हुए चलें जिसे आप पर एक्स्ट्रा तथा एक साथ पढ़ने का दबाव ना बनें।
3. सभी विषयों पर बराबर ध्यान देते हुए चले ताकि अंत में आप पर किसी एक विषय को ज्यादा पढ़ने का दबाव ना बने।
4. आप जो भी पढ़ रहे हैं, उसे मन लगाकर पढ़ें।
5. अपनी तुलना किसी से ना करें, खुद को बेहतर समझें।
6. अगर आपको किसी टॉपिक को समझने में दिक्कत आ रही है तो अपने टीचर तथा सहपाठियों से पूछने में ना हिचकें।
7. आपको कक्षा में जो टॉपिक या पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसे क्लास के अलावा भी पढ़ें यानि हॉस्टल या घर आकर उसका रिवीजन जरूर करें।
8. अपनी कक्षा के विद्यार्थियों के साथ तालमेल बनाए रखें जिससे अगर आपको कोई टॉपिक समझ में ना आ रहा है तो सहपाठी या दोस्त आसानी से बता देंगे।
9. एक अनुशासित विद्यार्थी बनें।
10. अपनी स्कूल की कक्षा को मिस ना करें। अगर मिस कर रहे हैं तो अपने सहपाठियों से इसके बारे में जरूर पूछें।
11. अगर आप ट्यूशन ले रहे हैं तो ट्यूशन क्लास मिस ना करें।
12. ट्रिकी सब्जेक्ट जैसे गणित, विज्ञान को निरंतर बढ़ते रहें जिससे आप उनमें बेहतर प्रदर्शन कर पायें।
13. गणित जैसे न्यूमेरिकल विषयों को निरंतर बढ़ते रहें तथा उनके अभ्यास प्रश्नों को एक रेगुलर तौर पर हल करते रहें।
14. हमेशा अपने आप को मोटिवेटेड रखें।
15. एक स्टडी टाइम टेबल बनाकर पढ़े जिससे आपको बोरियत फील ना हो।
16. हमेशा स्टडी के साथ एक पर्याप्त नींद लेते रहे जिससे आपके दिमाग को आराम मिल सके और वह अधिक बेहतर तरीके के साथ काम कर सकें।
17. अगर आपको कोई टॉपिक समझ में नहीं आ रहा है तो क्लास में यह दिखावा ना करें कि मैं इस टॉपिक को जानता हूँ। इससे आप स्वयं को धोखा दे रहे है। Be Good, Be honest !!
18. अपने सिलेबस अनुसार पढ़ें जिससे आप पर अधिक वर्कलोड ना पड़े।
19. सभी विषयों के नोट्स बनाकर पड़े जिससे आप इफेक्टिव स्टडी कर पाए।
20. स्टडी के अलावा बाहरी एक्टिविटी जैसे क्रिकेट खेलना में भी पर्याप्त रूप से भाग लेते रहें।
21. पढ़ने के अलावा मनोरंजन को भी पर्याप्त समय देते रहें।
22. आप जो भी पढ़ रहे हैं, उसे smartly पढ़ने की कोशिश करें।
23. अपने लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करें।
24. परीक्षा को लेकर ज्यादा गंभीर ना बने अन्यथा आपका स्टडी रूटीन खराब हो जाएगा।
25. नियमित तौर पर सेल्फ स्टडी करते रहे।
26. अनावश्यक गतिविधियों में भाग ना ले नहीं तो आप का मन पढ़ाई में लगने की बजाय उन एक्टिविटीज की तरफ रहेगा।
27. पढ़ाई करना आपका मुख्य काम है, इसे पूरा मन लगाकर करें। अन्य एक्टिविटीज को थोड़ा कम समय दें।
28. आप जो भी पढ़ रहे हैं, उसे पूरी एकाग्रता के साथ पढ़े।
29. अपने परीक्षा संबंधित धर्मों को दूर करने के लिए गुरुजनों तथा अपने सीनियर से सलाह लें।
30. परीक्षा के प्रति पॉजिटिव सोच रखें जिससे आपमें नकारात्मकता का भाव ना आए और आप पढ़ाई को अच्छे से कर पायें।
अगर आपने कुछ करने की ठान ली है तो कोई आपक रोक नहीं सकता, आपके अंदर उस काम को करने की लगन तथा जुनून होना चाहिए था। अगर आप में भी अपनी क्लास को टॉप करने का जुनून है तो आप जरूर करेंगे।
I Hope आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी जिसमें हमने जाना कि बोर्ड कक्षा में टॉपर कैसे बनें.
👇 नीचे दिए बटन पर क्लिक कर Post को शेयर करें:

0 Comments
Thanks for Comment