Ticker

6/recent/ticker-posts

रात में पढाई करने के लिए अपनायें ये Tips, नहीं आएगी नींद पढाई के समय-how to study at night in hindi?

आज इस तकनीकी युग में हर कोई आगे बढ़ना चाहता है और आगे बढ़ने के लिए आपके पास ज्ञान और कौशल होना जरूरी है। ज्ञान और कौशल हमें पढ़ने से मिलता है, यह बात 100% सच है। ऐसे में बहुत से विद्यार्थी ऐसे है जो पढ़ना तो बहुत चाहते है लेकिन एक प्रॉपर तरीके से पढ़ाई नहीं कर पाते है। Night me study kaise kare
अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रह रहे हैं जहां दिन को पढ़ाई नहीं कर पाते है या किसी अन्य कारणवश दिन में पढ़ाई के लिए समय नहीं निकाल पाते है तो आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे रात में कैसे पढ़ें, रात में पढ़ने का सही तरीका क्या है, how to study at night in hindi?
रात में पढाई करने के लिए अपनायें ये Tips, नहीं आएगी नींद पढाई के समय-how to study at night in hindi?




आज हम कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानेंगे जो आपकी पढ़ाई को इफेक्टिव बनाने में मददगार होगी। इन टिप्स की मदद से आप रात में एक बेहतर तरीके से स्टडी कर पाएंगे। अगर आप इन टिप्स को लगातार फॉलो करते है तो यह टिप्स आपकी स्टडी लाइफ को बदल सकते है।
बहुत से students 👉 कोई कॉलेज में है, कोई स्कूल में है, कोई किसी competition की तैयारी कर रहा है तो कोई कुछ other study कर रहा है लेकिन इन सबमें बेहतर करने के लिए एक Quality Study की जरूरत होती है। Quality Study करने के लिए हमें पर्याप्त समय चाहिए. इसके लिए हम देर रात तक पढ़ाई करते है।
आज हम जानेंगे कि देर रात तक इफेक्टिव पढ़ाई कैसे करें…विद्यार्थी जिनके टेस्ट, पेपर या अन्य कोई assignment है, उनको देर रात तक पढ़ने की जरूरत पड़ती है।
कई विद्यार्थी इस चक्कर में सारी रात तक without sleep पढ़ाई करते है। हालांकि पूरी रात तक बिना नींद लिए पढ़ाई करना आपकी मेमोरी तथा सेहत के लिए अच्छी बात नहीं है लेकिन अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आपको अपने नींद के कोटे को दिन में पूरा कर लेना चाहिए क्योंकि आपके दिमाग को आराम के लिए पर्याप्त नींद की आवश्यकता होती है।
अतः मेरा आपको यह सुझाव रहेगा कि आप पूरी रात तक बिना नींद लिए पढ़ने की बजाय देर रात तक पढ़े जिससे आपको नींद लेने का पर्याप्त समय मिल जाए।
क्या देर रात तक पढ़ाई करना सही है…?
अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या देर रात तक पढ़ाई करना सही है तो मेरा answer होगा, हाँ…।। रात में देर तक पढ़ाई करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप उस समय अधिक एकाग्रचित्त होकर बिना किसी बाहरी अवरोध के ज्यादा इफेक्टिव तरीक़े से स्टडी कर पायेंगे।
आइये जानते है कि देर रात तक पढ़ाई कैसे करें…

रात में पढ़ाई कैसे करें

1. Time Table बनायें

टाइम टेबल बनाकर पढ़ने की अहमियत किसी से छुपी नहीं है। टाइम टेबल से पढ़ने के फायदों के बारे में हर स्टूडेंट को ध्यान होना चाहिए।
विशेषकर अगर आप देर रात तक पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको टाइम टेबल बनाना ही पड़ेगा। बिना टाइम टेबल बनाये आप देर तक अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे क्योंकि आपका समय यह तय करने में ही बीत जाएगा कि मुझे क्या पढ़ना है, कौनसा सब्जेक्ट कितनी देर तक पढ़ना है।  
अतः जब भी आपका मूड देर रात तक पढ़ने को हो तो आपका सबसे पहला काम टाइम टेबल बनाना ही होना चाहिए।  

2. तय करें कि कौनसे विषयों को पढ़ना है

हालांकि यह बात टाइम टेबल के अंतर्गत आ जाती है फिर भी आपके पास यह plan होना चाहिए कि मुझे कौनसा सब्जेक्ट पढ़ना है, किस सब्जेक्ट के किस पाठ के कितने टॉपिक को clear करना है।  
साथ ही अगर आप किसी प्रोजेक्ट या असाइनमेंट पर काम कर रहे है तो आपका यह टारगेट होना चाहिए कि मुझे इस subject के प्रोजेक्ट इतने समय में पूरे करने है।

3. रात का खाना जल्दी खा लें

डिनर यानि रात का भोजन जल्दी कर लें जिससे आपको पढ़ने के लिए ज्यादा टाइम मिल सकें।
अगर आप अपना डिनर 9:00 बजे से पहले कर लेते हैं तो यह आपके लिए अच्छी बात है। फिर आप डिनर करने के बाद आधा घंटा तक आराम कर पढ़ने के लिए बैठ सकते है हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि डिनर के बाद सो नहीं रहे है।
अगर आप डिनर के बाद सो जाते हैं तो हो सकता है कि आपकी नींद ही न खुलेें🙂। आप डिनर के बाद थोड़ी देर के लिए यहां-वहां टहल सकतेे है या मोबाइल पर म्यूजिक वगैरह सुन सकते है।  
साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि आप हल्का डिनर ले रहे है। अगर आप डिनर में भारी मात्रा में खाते हैं तो यह आपके लिए जल्दी नींद आने का कारण हो सकता है।  
एक हल्के व जल्दी डिनर कर लेने के बाद आपके पास कम से कम 5 घंटे तक पढ़ने का पर्याप्त समय होता है।  

4. Mental Energy बनाये रखें

आपकी mentality आपके काम करने के तरीके को प्रभावित करती है, यह बात स्पष्ट है। जब भी आप पढ़ने को बैठे तो मन में यह भाव कतई न रखें कि मुझ से नहीं पढ़ा जाएगा या मुझे अभी नींद आ रही है, अब सो जाना चाहिए। जब भी पढ़े पूरे मन से पढ़े अन्यथा ना पढ़े।  
अगर आप अधूरे मन से पढ़ने को बैठते हैं तो आपका पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता है और समय यूं ही बर्बाद हो जाता है। इससे तो बेहतर है कि आप एक-दो घंटे की नींद लें और फिर पढ़ने को बैठें।  

5. पर्याप्त रोशनी में पढ़ें

अगर आप ऐसी जगह पर पढ़ाई कर रहे हैं जहां रोशनी कम मात्रा में पड़ रहा है या अधिक मात्रा में है तो यह आपकी आंखों की सेहत के लिए अच्छी बात नहीं है क्योंकि प्रकाश की कम व अधिकता का प्रभाव आपकी आंखों पर पड़ता है, आंखों पर जोर पड़ने लगता है, आंखों में दर्द होने लगता है। इससे आपको जल्दी नींद आने लग जाएगी और आप देर तक पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।  
इसलिए आप पढ़ाई के लिए ऐसा स्थान या कमरा चुनें जहां पर्याप्त रोशनी हो। हो सके तो आप पढ़ाई के लिए study room में दूधिया रोशनी का प्रयोग करें जो बेहतर रहती है।  

6. Table & Chair का प्रयोग करें

आप रात में जब भी पढ़े तो टेबल कुर्सी का उपयोग करें क्योंकि अगर आप बेड पर स्टडी करते हैं तो हो सकता है कि आप बीच में हल्का सा सोए और आपकी नींद लग जाये So टेबल कुर्सी का उपयोग अधिक बेहतर है।

7. पानी पीतें रहें

अपने एनर्जी लेवल को maintain करने तथा बॉडी के हाइड्रेशन को बनाए रखने के लिए study के दौरान बीच-बीच में पर्याप्त पानी पीते रहें।

8. Distractions से दूर रहें

रात में पढ़ाई करते समय distractions से विशेष दूरी बनायें रखें क्योंकि अगर आप एक बार मोबाइल फोन या कंप्यूटर स्क्रीन पर लग जाते हैं तो समय कब निकल जायेगा, इस बात का पता ही नहीं चलेगा।
अगर आप सोचते हैं कि मैं 10 मिनट के लिए मोबाइल फोन चलाऊंगा लेकिन इसी चक्कर में बार बार फ़ोन देखने पर आप कई घंटे आप कीमती समय मोबाइल में गवाँ सकते है।

9. Take Coffee or Tea

अगर आप चाय या कॉफी पीते हैं तो देर रात तक पढ़ने के लिए इनको भी पी सकते है। इन्हें पीने से जल्दी नींद नहीं आयेगी। हालांकि पढ़ाई के दौरान इनके अधिक सेवन से बचें।
अगर आपको ज्यादा नींद आ रही है तो चाय और कॉफी का सेवन एक बार नींद को पूरी तरह गायब कर देगा। 

10. Make Sure कि आप पर्याप्त नींद ले रहे है

भले ही आप देर रात तक पढ़ रहे हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप पर्याप्त नींद ले रहे है। नींद की कमी आपको अगले दिन कक्षा में नींद आने का कारण बन सकती है इसलिए कम से कम 5 से 6 घंटे की नींद अवश्य लें।

दोस्तों ये थे टिप्स जिनसे हमने जाना कि किस प्रकार रात में बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकते है यानि how to study at night in hindi जो फायदेमंद हो और आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएं।
अगर आपने कुछ करने की ठान ली है तो आपको कोई नहीं रोक सकता, बस आपके हौसले बुलंद होने चाहिये। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

आज आपने क्या सीखा Exam Tech से 

मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख फेसबुक लिब्रा क्रिप्टोकरेंसी क्या है रात में पढाई करने के लिए अपनायें ये टिप्स, नहीं आएगी नींद, जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को  विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीच comments लिख सकते हैं.
यदि आपको यह पोस्ट रात में पढाई करने के लिए अपनायें ये टिप्स, नहीं आएगी नींद हिंदी में पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social media site पर share कीजिये.
Tag: लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें, याद कैसे करे, पढ़ाई करने के नियम, पढ़ाई करते समय कैसे बैठना चाहिए, सुबह पढ़ाई करने के फायदे, पढ़ाई के बारे में कुछ जानकारी, पढ़ते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ज्यादा पढ़ने के नुकसान, Exam Tech, Exam tech learning, Exam Tech se learning help, exam tech study, exam tech, exam-tech

Post a Comment

0 Comments