NTA JEE Mains exam admit card 2020: नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा देश भर मे आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा देने वाले छात्रो के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नेशनल टेस्ट एजेंसी किसी भी समय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेंस 2020 का एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। ऐसे में जिन भी छात्र छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया है वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नजर बनाएं रखें। बता दें कि जेईई मेन 2020 की परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2020 तक आयोजित की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके पहले घोषणा हुई थी
कि जेईई मेन 2020 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के पहले 15 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि हॉल टिकट आज यानि 17 अगस्त को जारी हो सकता है। बता दें कि यह प्रवेश परीक्षा पहले जुलाई में निर्धारित की गई थी, लेकिन कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण शिक्षा मंत्रालय और एनटीए ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया था। उस वक्त शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा था कि सरकार की प्राथमिकता "स्वास्थ्य और छात्रों की सुरक्षा है।
इसके बाद परीक्षा को दोबारा टाल दिया गया था। अब दोबारा परीक्षा की तारीखें घोषित की गई हैं। हालांकि परीक्षा को लेकर विरोध अभी तक चल रहा है। उम्मीदवारों का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं, तब तक परीक्षा नहीं होनी चाहिए।
NTA Jee main admit card 2020: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद वहां पर जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2020 पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना रोल नंबर आदि जानकारी भरें।
- अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
एक तरफ जहां उम्मीदवारों द्वारा जेईई मेन एडिमट कार्ड 2020 जारी किये जाने का इंतजार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो कि परीक्षा की तिथि को लेकर विरोध कर रहे हैं। पूरे देश में फैली कोविड-19 महामारी के बीच सितंबर के पहले सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली जेईई मेन परीक्षा के दौरान संभावित सक्रमण को देखते हुए कुछ छात्रों ने मिलकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है, जिसमें परीक्षा के स्थिति के नियंत्रण में आने तक स्थगित करने की मांग की गयी है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है।
बता दें कि इस साल कोरोनावायरस के समय हो रही इस परीक्षा में छात्रों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। वहीं इस साल कोविड-19 संक्रमण फैलने की वजह से सुरक्षा जांच में अधिक समय लगेगा क्योंकि उम्मीदवारों की थर्मल स्कैनिंग सहित कोरोना से बचने के लिए अन्य चीजों को परखा जाएगा। इसलिए जरूरी है कि समय रहते सेंटर पर पहुंचे।
