Ticker

6/recent/ticker-posts

13-June-2020 Current Affairs In Hindi Today| Hindi Current Affairs Daily

13-June-2020 Current Affairs In Hindi Today| Hindi Current Affairs Daily Today Current Affairs | Today Current Affairs  

3 February 2020 Current Affairs In Hindi Today | Hindi Current Affairs Daily Today Current Affairs | Today Current Affairs


1. भारत – नेपाल सीमा पर फायरिंग में एक Indian की मौत और चार घायल हो गए, यह घटना किस राज्‍य के नजदीक इंटरनेशनल बॉर्डर पर हुई?
a. उत्‍तर प्रदेश
b. उत्‍तराखंड
c. बिहार
d. सिक्किम
Answer: c. बिहार
– इंडिया और नेपाल के रिलेशन पिछले एक साल से ठीक नहीं हैं।
– और पिछले तीन महीने में दोनों देशों के संबंध बेहद खराब हो चुके हैं।
कहां हुई फायरिंग की घटना?
– 12 जून को बिहार के सीतामढ़ी जिले से सटे हुए इंटरनेशन बॉर्डर पर यह घटना हुई।
– मैंप में देखिए, कहां पर यह घटना हुई?
– यहां ऊपर नेपाल है और इस तरफ इंडिया।
– यहां पर बॉर्डर पर फायरिंग की घटना हुई है।
– नेपाल बॉर्डर पर SSB तैनात है। उसके डीजी ने कहा है कि यह घटना इंडियन टेरेटरी में नहीं, बल्कि नेपाली टेरेटरी में हुई है।
– आमतौर पर इंडिया नेपाल की बॉर्डर ओपेन रहती है, लेकिन इस वक्‍त बॉर्डर क्‍लोज है। नेपाल को डर है कि कोरोना वायरस इंडिया से नेपाल में काफी फैल सकता है। इसलिए उसने सीमा बंद की हुई है।
– हजारों लोग अभी भी इंडिया से नेपाल और नेपाल से इंडिया जा रहे हैं।
– इतनी सिक्‍योरिटी फोर्स नहीं है कि दोनों देश लोगों के मूवमेंट को रोक दे।
– बॉर्डर पर कोई बाड़ (फेंसिंग) भी नहीं लगा हुआ है।
– बॉर्डर इलाके में दोनों तरफ रोटी-बेटी का का संबंध है। नेपाल से काम करने इंडिया आते हैं और इंडिया से काम करने नेपाल जाते हैं।
– दोनों तरफ शादियां होती हैं। इंडिया के युवक-युवतियों की शादी नेपाल में और नेपाल के युवक-युवतियों की शादी इंडिया में होती है। बॉर्डर इलाके में।
– कुछ इंडियन अपने रिश्‍तेदार से मिलने के लिए बॉर्डर क्रॉस करके नेपाल की सीमा के अंदर गए थे।
– उसी दौरान नेपाली आर्म्‍ड फोर्स (नेपाली पुलिस) से बहस हुई। उसने वापस इंडिया जाने को कहा।
– इस बात पर विवाद हुआ। इसके बाद कुछ इंडियंस को बुला लिए और काफी लोग इकट्ठा हो गए।
– फिर नेपाली पुलिस ने फायरिंग कर दी।
– मौके पर ही एक भारतीय की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक इंडियन को पकड़कर नेपाली पुलिस अपने साथ ले गई।
– हालांकि उसे अगले दिन यानी 13 जून की सुबह छोड़ दिया गया।
– इंडिया की ओर से एसएसबी का कहना है कि यह लोकल इश्‍यू है। कंट्री टू कंट्री या फोर्स का मामला नहीं है।
– इस इश्‍यू की वजह से बॉर्डर पर टेंशन नहीं हुई है।
– बयानों से लगता है कि इंडिया इस इश्‍यू को डाउन करने को कोशिश कर रहा है।
– हालांकि नेपाली पुलिस चाहती तो किसी की हत्‍या करने की नौबत नहीं आ सकती थी। मैक्‍सिमम यह हो सकता था कि नेपाली पुलिस हिरासत में ले सकती थी।
– या फिर इंडियन पुलिस को सौंप देते।
– लेकिन इस तरह से टेंशन करना अजीब बात है।
—–
भारत – नेपाल का इंटरनेशनल बॉर्डर?
– नेपाल के साथ भारत की 1850 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।
– सीमावर्ती राज्‍य – उत्‍तराखंड, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम।
– भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 60 लाख नेपाल भारत में काम करते हैं और रहते हैं।
– लॉकडाउन के दौरान 15 लाख नेपाली वापस अपने देश गए।
– नेपाल हमारा अच्‍छा पड़ोसी देश रहा है। लेकिन अब रिलेशन खराब हो रहे हैं।
—–
2. नेपाल की संसद के निचले सदन ने भारत के किस हिस्‍से को अपने मैप में शामिल करने के संविधान संशोधन को मंजूरी दे दी?
a. लिपुलेख
b. कालापानी
c. लिंपियाधुरा
d. उपरोक्‍त सभी
Answer: d. उपरोक्‍त सभी (लिपुलेख, कालापानी, लिंपियाधुरा)
ये जगह कहां है। मैप में देखिए।
– ये रहा। इस जगह को नेपाल अपना बता रहा है। उसका कहना है कि अंग्रेज सरकार और नेपाल के राजा के बीच सुगौली समझौते का हवाला दे रहा है।
– नेपाल हमारा अच्‍छा पड़ोसी देश रहा है। लेकिन अब रिलेशन खराब हो रहे हैं।
—-
नेपाल से कैसे खराब हुए संबंध
– नेपाल पहले इंडिया के इंफ्लूएंस में रह चुका है।
– इस इंफ्लूएंस का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि नेपाल में मोनार्की (राजशाही) को खत्‍म करने में भारतीय खूफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालेसिस विंग (रॉ) की बड़ी भूमिका था।
– यह रॉ के ही पूर्व स्‍पेशल डायरेक्‍टर अमर भूषण ने अपनी बुक ‘Inside Nepal’ में इसका खुलासा किया है। (News Cliping – DNA)
– इसके अलावा एक और बुक है ‘The Nepal Nexus’ उसमें जर्नलिस्‍ट सुधीर शर्मा ने भी इस बात को कहा है।
– तो रॉ की बड़ी भूमिका नेपाल में रही है।
—-
– इधर, दशकों से चीन की कोशिश की थी कि नेपाल की सरकार पर उसका इंफलूएंस यानी प्रभाव हो।
– 2015 में जब नया संविधान लागू हो रहा था, उसी समय से इंडिया के साथ नेपाल का टेंशन होने लगा।
– मामला वहां के मधेसी लोगों से जुड़ा हुआ था। वे संविधान में अपने लिए कुछ डिमांड कर रहे थे।
– इसके बाद नेपाल ने आरोप लगाया था कि इंडिया ने कई महीनों तक नाकाबंदी कर दी। उसका आरोप था कि इंडिया, नेपाल के संविधान को लेकर हस्‍तक्षेप कर रहा है।
– हालांकि इंडियन गवर्नमेंट ने इसका खंडन किया था।
—-
इंडिया-नेपाल के बीच असल विवाद शुरू हुआ ईयर 2016 में। जब केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी।
– हिन्‍दू की रिपोर्ट (16 जुलाई 2016) के मुताबिक उस समय UCPN-Maoist पार्टी के प्रमुख पुष्‍प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।
– तब केपी शर्मा ओली ने इस मामले में सीधे तौर पर इंडिया के इंटरफेरेंस (दखलअंदाजी) का आरोप लगा दिया।
– ओली का कहना था कि उनकी सरकार के गिरने की नौबत इंडिया की वजह से हुई।
– हालांकि इंडिया ने इस आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि नेपाल की पॉलिटिकल क्राइसिस में इंडिया की भूमिका नहीं है।
– इसके बाद पुष्‍प कमल दहल की सरकार बन गई।

– हालांकि इसके बाद फरवरी 2018 में केपी शर्मा ओली फिर से नेपाल के प्राइम मिनिस्‍टर बने, प्रचंड की पार्टी के समर्थन से।
– इसके बाद से ही चीन का प्रभाव नेपाल में बढ़ने लगा।
– इसके साथ ही इंडिया के खिलाफ पब्लिक का सेंटिमेंट भी भड़कने लगा।
– 2019 में चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने नेपाल विजिट की।
– इसके बाद तो नेपाल ने इंडिया के एगेंस्‍ट रुख कर लिया।

– लेकिन अप्रैल 2020 में एक बार फिर से नेपाल में पॉलिटिकल क्राइसिस शुरू हो गई।
– प्रचंड ने केपी शर्मा ओली से समर्थन वापस लेने की बात की।
– अब अपनी सरकार बचाने के लिए केपी शर्मा ओली चीन के पास पहुंच गए।
– यहां यह बात ध्‍यान रखनी होगी कि ओली 2016 में कह चुके थे कि उस वक्‍त उनकी सरकार इंडिया की वजह से गिरी थी।

– अब यहां से नेपाली पॉलिटिकल क्राइसिस में चीन की बड़ी भूमिका सामने आती है।
– ये रही काठमांडु पोस्‍ट की रिपोर्ट।
– एक और रिपोर्ट है दी हिन्‍दू की।
– इसके अनुसार इस साल अप्रैल मई के बीच में जब केपी शर्मा ओली की सरकार को पुष्‍प कमल दहल प्रचंड ने चुनौती दी। मतलब कि सरकार गिराने की।
– तब चीनी राजीदूत ने वहां की तमाम पार्टियों को बुलाया।
– प्रचंड और ओली के बीच समझौता करवाया। और तब यह सरकार बच सकी।
—–
– यहीं से इंडिया-नेपाल के रिलेशन बेहद खराब हो गया।
– जब 8 मई को इंडियन डिफेंस मिनिस्‍टर राजनाथ सिंह ने लिपुलेख-धारचुला पास के रोड को इनॉगरेट किया, तब नेपाल ने आपत्ति जताई।
– नेपाल ने नया मैप जारी किया और उसमें इंडिया के तीन जगह – लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को शामिल दिखाया।
– इधर, इंडियन गवर्नमेंट ने नेपाल की कंपनियों को पाम आयल का दिया हुआ लाइसेंस कैंसिल कर दिया। नेपाल से पाम-आयल आना बंद हो गया।
—–
अब हालात काफी बिगड़ चुके हैं।
– नेपाल की अजीब स्‍टेटमेंट आई है। ओपेनली कहा है कि हांगकांग चीन का पार्ट है और जो नया कानून चीन ने पास किया है, जिससे हांगकांग की ओटोनोमी खत्‍म हो रही है, उसे भी सपोर्ट किया है।
– इंडिया टुडे में यह छपा है।
– पाकिस्‍तान के अलावा, नेपाल अकेला देश होगा कि चीन को हांग्कांग के मुद्दे पर इतना सपोर्ट कर रहा है।
– हम देख रहे हैं कि चीन के मुद्दे पर नेपाली प्रधानमंत्री अचानक बहुत वोकल हो गए हैं इंडिया को लेकर।
– कोरोना को लेकर ओली कह चुके हैं कि इंडियन वायरस ज्‍यादा खतरनाक है, चाइनीज वायरस की तुलना में।
– हाल में यह भी देखा है कि नेपाल के पीएम ने यूपी के सीएम आदित्‍यनाथ योगी और इंडियन आर्मी चीफ को लेकर काफी तीखा बयान दिया।
– कहा कि इंडियन आर्मी चीफ को इंडिया नेपाल रिलेशन पर कमेंट नहीं करना चाहिए।
– क्‍योंकि इंडियन आर्मी चीफ ने कह दिया था कि इंडिया नेपाल मामले में थर्ड पार्टी इंवॉल्‍व है।
– द पायनियर लिखता है कि नेपाल में जो एंटी इंडिया बिल पास हुआ है, यह इंडियन खूफिया एजेंसी रॉ का फेल्‍योर है।
– इंडिया को कंसीडर करना होगा कि इंडिया के पास क्‍या ऑप्‍शन है।
– फिलहाल इंडिया, नेपाल के मामले में साइलेंट डिप्‍लोमेसी कर रहा है।
——————————-
– यहां ध्‍यान देना होगा कि हम ज्‍यादातर पड़ोसियों से उलझे हुए हैं।
– पहले से पाकिस्‍तान, इसके बाद चीन के साथ बॉर्डर टेंशन और अब नेपाल।
– बांग्‍लादेश भी सीएए और एनआरसी को लेकर इंडिया को काफी बातें सुना चुका है।
– श्रीलंका में चीन ने हंबनटोटा बंदरगाह लीज पर लेकर अपने कब्‍जे में कर लिया और वहां की सरकार चीनी प्रभाव में है।
– अन्‍य पड़ोसियों की तुलना में बस भूटान, म्‍यांमार और मालदीव से हमारे रिश्‍ते ठीक हैं। हालांकि म्‍यांमार भी चीनी प्रभाव में है।
– यह स्थिति है इंडिया की पड़ोसियों के साथ। पिछले कुछ सालों में यह बदलाव आया है।
——————————-
3. पूर्वी नौसेना कमान (Eastern Naval Command) में नए चीफ ऑफ स्टाफ पर किसकी नियुक्ति की गई?
a. सुनील लांबा
b. एस एन घोरमाडे
c. विश्‍वजीत दासगुप्ता
d. राजेश सक्‍सेना
Answer: c. विश्‍वजीत दासगुप्ता
– वाइस एडमिरल दासगुप्‍ता ने 12 जून को विशाखापट्टनम में कार्यभार संभाला।
– उन्‍होंने वाइस एडमिरल एस. एन. घोरमाडे की जगह ली।
– जिनका एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना), नई दिल्ली में कंट्रोलर पर्सनल सर्विसेस में स्थानांतरण हो गया है।
– बिश्वजीत दासगुप्ता को 1985 में भारतीय नौसेना में तैनाती मिली थी।
Chief of the Naval Staff – एडमिरल करमबीर सिंह
वाइस चीफ ऑफ नेवल स्‍टाफ – वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार
Navy के चार कमांड
– Western Naval Command – Mumbai
– Eastern Naval Command – Visakhapatnam
– Southern Naval Command – Kochi
– Andaman & Nicobar Command – Port Blair
———————————-
4. भारत ने किस देश से भगोड़े विजय माल्‍या को शरण न देने की अपील की है?
a. स्विटजरलैंड
b. यूनाइटेड किंगडम
c. वेनेजुएला
d. इटली
Answer: b. यूनाइटेड किंगडम
– दरअसल, हाल में यूके अदालत ने विजय माल्‍या को भारत में प्रत्‍यर्पण (Extradition) के लिए आदेश सुनाया था।
– सीबीआई भी तैयार थी कि उसे ले आया जाएगा, लेकिन वहां की सरकार ने प्रत्‍यर्पण में देर कर रही थी।
– इसी दौरान भारत को पता चला कि माल्‍या ने तो मानवीय आधार पर यूनाइटेड किंगडम में शरण मांगी है।
– यूके हाईकमीशन का कहना है कि जब तक शरण के मामले को हल नहीं किया जाता है, तब तक विजय माल्‍या का प्रत्‍यर्पण नही होगा।
– अगर विजय माल्‍या के सभी प्रयास विफल हो जाते हैं, तो वह अभी भी यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय में अपील कर सकते हैं।
– अब भारत ने ब्रिटेन से अपील की है कि वह विजय माल्‍या के शरण के प्रस्‍ताव पर विचार न करे।
– माल्या पर भारतीय बैंकों से 9,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।
————————————-
5. देश का पहला राज्‍य, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया?
a. महाराष्ट्र
b. दिल्‍ली
c. तमिलनाडू
d. उत्‍तर प्रदेश
Answer: a. महाराष्ट्र
– 12 जून 2020 को राज्य में 1,01,141 मरीज हो गए।
– अभी तक महाराष्ट्र एक लाख मरीजों वाला देश का इकलौता राज्य है।
– इनमें एक्टिव मरीज 49,616 हैं।
– राज्य में मृतकों की संख्या 3717 हो गई है।
– वहीं, मुंबई में कुल केस 55,451 हो गए हैं।
– इनमें 28,248 एक्टिव हैं। मृतकों का आंकड़ा 2,044 हो गई है।
– अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अकेले महाराष्ट्र ने चीन और कनाडा को पीछे छोड़ दिया है।
– चीन में 84,220, जबकि कनाडा में 99,168 केस हैं।
– वैसे भारत में टोटल की संख्‍या तीन लाख से ज्‍यादा हो गई है।
– गुजरात भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है.
– अहमदाबाद इन दिनों कोरोना का डेथस्पॉट बना हुआ है. अहमदाबाद में हर 100 मामलों में से 7 लोगों की मौत दर्ज की गयी है.
———————————-
6. कोरोना की वजह से हाल ही में किस राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश पर लॉकडाउन लागू कर दिया?
a. बिहार
b. गुजरात
c. कर्नाटक
d. पंजाब
Answer: d. पंजाब
– कोरोना महामारी के बीच 11 जून 2020 को पंजाब सरकार ने एक बड़ा ही सख्त फैसला लिया है.
– पंजाब मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिन्‍दर सिंह ने ऐलान किया कि अब हर वीकेंड में दो दिन शनिवार और रविवार को कोई भी दुकान, बाजार व दफ्तर नहीं खुलेंगे।
– सिर्फ औद्योगिक इकाइयां खुल सकती हैं. साथ ही जरूरत के सामान की दुकानें करियाना, दूध, दवाइयों की दुकानें खुली रहेंगी।
– सिर्फ ई-पास धारकों को ही आने-जाने की अनुमति होगी।
– बाहर निकलने के लिए कोवा ऐप से ई-पास डाउनलोड करना होगा।
————————————-
7. आनंद मोहन जुत्शी उर्फ गुलजार देहलवी का निधन 12 जून 2020 को हो गया, वह प्रसिद्ध …………………….. थे?
a. उर्दू शायर
b. हिन्‍दी साहित्‍यकार
c. संगीतकार
d. बांसरीवादक
Answer: a. उर्दू शायर
– कोविड-19 संक्रमण से उबरने के पांच दिन बाद उनका निधन हो गया।
– बीते सात जून को उनकी कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आयी थी जिसके बाद उन्हें घर वापस लाया गया.
– वह एक महीने बाद ही 94 वर्ष की आयु पूरी करने वाले थे।
– वह स्वतंत्रता सेनानी और जाने-माने ‘इंकलाबी’ कवि थे।
———————————
8. अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day) कब मनाया जाता है?
a. 11 जून
b. 12 जून
c. 13 जून
d. 14 जून
Answer: c. 13 जून
2020 की थीम – Made to Shine (मेड टू शाइन)
अल्बिनिज्म क्या है?
– यह एक दुर्लभ तथा वंशानुगत रोग है।
– इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की त्वचा, बाल तथा आँखों में आंशिक अथवा पूर्ण रूप से मेलेनिन पिगमेंट नहीं होता।
– अल्बिनिज्म किसी भी लिंग अथवा नस्ल के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है।
– इसका इलाज नहीं है।
– त्वचा में मेलेनिन न होने के कारण प्रभावित व्यक्ति सनबर्न तथा स्‍किन कैंसर से पीड़ित हो सकता है।
– अल्बिनिज्म से प्रभावित व्यक्ति की त्वचा पर सफ़ेद धब्बे होते हैं अथवा कई बार पूर्ण त्वचा ही सफ़ेद हो जाती है।
– इसके कारण अल्बिनिज्म से पीड़ित लोगों को कई प्रकार के भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
——————————————
9. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ फीफा की ताजा रैंकिंग (जून 2020) के अनुसार भारत का किस स्‍थाान पर है?
a. 100
b. 105
c. 108
d. 109
Answer: c. 108
– अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोरोना के कारण मार्च से ही बंद है।
– जिसकी वजह से किसी भी देश की टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नही किया गया।
– अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ ने वर्ल्‍ड रैकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को 1187 अंक के साथ 108 वें स्‍थान पर रखा।
– पिछली बार भी भारत का स्‍थान 108 वां रहा था।
– भारत 8 अक्‍टुबर को कतर के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा।
– 16 जुलाई को अगली फीफा रैंकिंग जारी की जायेगी।
– भारतीय टीम 12 नवंबर को बांग्लादेश और 17 नवंबर को अफगानिस्तान से खेलेंगी।
———————————-
10. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ फीफा की ताजा रैंकिंग (जून 2020) के अनुसार कौन सा देश पहले स्‍थान पर रहा?
a. बेल्जियम
b. फ्रांस
c. ब्राजील
d. उरूग्‍वे
Answer: a. बेल्जियम
रैंकिंग टीम
1 बेल्जियम
2 फ्रांस
3 ब्राजील
4 इंग्लैंड
5 उरुग्वे
———————————-
11. किस भारतीय संगीतकार को “मैडल ऑफ द आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया” से सम्‍मानित करने के लिए चुना है?
a. शोभा शेखर
b. लता मंगेशकर
c. ए. आर. रेहमान
d. गुरदास मान
Answer: a. शोभा शेखर
– शोभा शेखर ऑस्‍ट्रेलिया में कलाकृती संगीत संगठन की संस्‍थापक है।
– जल्‍द ही उन्‍हें “मैडल ऑफ द आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया” से सम्‍मानित किया जायेगा।
– इन्‍हें मॉन्ट्रियल स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न की लेक्‍चरर को क्‍वीन के जन्मदिन की सम्‍मान सूची 2020 में शामिल किया गया।
– ऑस्‍ट्रेलिया में यह सम्‍मान समुदाय या वैश्विक अथवा घरेलू स्तर पर किए श्रेष्‍ठ योगदान के लोगों को दिया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया
प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन
मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
राजधानी: कैनबरा
————————————-
12. गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण (Welfare) के लिए समिति का पुनर्गठन किया, इस गठित समिति के अध्‍यक्ष कौन है?
a. एम. सुरेश चंद्र
b. जी. किशन रेड्डी
c. रोबिन पांड्या
d. विवेक श्रीवास्‍तव
Answer: b. जी. किशन रेड्डी
– जी. किशन रेड्डी गृह मामलों के राज्‍य मंत्री है, मंत्रालय ने इन्‍हें इस समिति का अध्‍यक्ष बनाया है।
– इस समिति में देश के 9 प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी सदस्‍य है।
– गृह मंत्रालय के पास एक मंडल है, जो करीब तीस हजार स्‍वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का पेंशन देता है।